सांस फूलने की समस्या हो रही है, जानिए इसका कारण और आराम पाने के तरीके

सांस फूलने की समस्या हो रही है, जानिए इसका कारण और आराम पाने के तरीके

सेहतराग टीम

आज के समय में प्रदुषण काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी और सांस फूलने की समस्या हो रही है। ये बीमारी आज के समय में किसी को भी हो सकती है। सांस फूलने से लोगों को काफी तकलीफ होती है। ऐसे में लोग कैसे बचें ये बड़ा सवाल है। तो आज हम आपको बताएंगे कि क्या करने से सांस की समस्या से तुंरत छुटकारा मिलेगा। लेकिन उसके पहले आइए जानते हैं कि इसके क्या कारण होते हैं।

पढ़ें-  International Childhood Cancer Day: बच्चों में कैंसर को लेकर एम्स की स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया तिवारी से कुछ सवाल-जवाब

सांस फूलने की समस्या के कारण (Causes of Breathing Problem in Hindi):

सूजन

सांस फूलने की समस्या श्वास नली व श्वास नली की शाखाओं में सूजन की वजह से भी हो सकती है। सांस फूलने की समस्या से परेशान लोग दो से चार सीढ़ी चढ़ने में ही हांफने लगते हैं।

मोटापा

सांस फूलने की समस्या का कारण मोटापा भी हो सकता है। मोटे लोगों को ये समस्या अधिक होती है। सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। वजन को नियंत्रण में रखने से सांस फूलने की समस्या दूर हो सकती है।

दिल से संबंधित समस्याओं की वजह से

दिल से संबंधित समस्याओं की वजह से भी सांस फूलने की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को दिल से संबंधित समस्याएं होती हैं, उन्हें सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव की वजह से

महिलाओं में सांस फूलने की समस्या पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव की वजह से भी हो सकती है। पीरियड्स में अधिक रक्तस्राव होने की वजह से खून की कमी हो जाती है। आपको बता दें खून की कमी से होने वाली बीमारी को एनीमिया कहा जाता है। एनीमिया की वजह से सांस फूलने की समस्या हो सकती है।

फेफड़ों से संबंधित समस्याओं की वजह से

सांस फूलने की दिक्कत फेफड़ों से संबंधित समस्याओं की वजह से भी हो सकती है। जिन लोगों को फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या है उन्हें सांस फूलने की दिक्कत हो सकती है।

धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन करने की वजह से 

धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन करने की वजह से भी सांस फूलने की समस्या हो सकती है। सांस फूलने की समस्या से बचे रहने के लिए इन चीजों से परहेज करना चाहिए। धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है।

सांस फूलने से छुटकारा पाने के लिए करें ये काम (Tips to Get Releif Breathing Problem in Hindi):

रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास करें

रोजाना व्यायाम या योगाभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम या योगाभ्यास करना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम या योगाभ्यास करने से सांस फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

प्रोटीन युक्त आहार लें

सांस फूलने की समस्या को दूर करने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लें। आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सुबह की धूप है फायदेमंद

सांस फूलने की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह की धूप लेनी चाहिए। सुबह की धूप स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। रोजाना सुबह की धूप लेने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

फलों और सलाद को डाइट में शामिल करें

फल और सलाद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सांस फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में फलों और सलाद को शामिल करें। फलों और सलाद का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-

सर्दी-जुकाम में भूलकर भी ना खाएं और पीएं ये चीजें, सेहत हो सकती है और भी खराब

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।